बॉलीवुड

Sikandar: 31 साल छोटी एक्ट्रेस रश्मिका संग काम करने पर KRK ने Salman Khan को लगाई लताड़, बोले 'लोगों को दादा-पोती का रोमांस..'

Krk Slams Salman Khan on Gap: एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) में सलमान खान (Salman Khan) को 31 साल छोटी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) संग रोमांस करते हुए देखा जाएगा। ऐसे में अब केआरके ने सलमान-रश्मिका के एज गैप पर अभिनेता को लताड़ लगाई है।

Image

Krk on Salman Khan's Age Gap

Krk Slams Salman Khan on Gap: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी फिल्म 'सिकंदर' में दिखाई देने वाली हैं। इस एक्शन-थ्रिलर में सलमान खान को अपनी उम्र से लगभग 31 साल छोटी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। 'सिकंदर' क ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने उम्र के फासले पर बयान जारी करते हुए कहा था कि जब हीरोइन और उनके पिता को ही प्रॉब्लम नहीं है। अब सलमान खान के इस बयान पर खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके (Kamaal R Khan) ने रिएक्शन देते हुए अभिनेता की क्लास लगाई है।

केआरके ने सलमान-रश्मिका की उम्र के फासले पर कसा तंज

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर सलमान खान को लेकर भद्दा कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे भाई साहब हीरोइन को कैसे प्रॉब्लम होगी। उसको तो 10 करोड़ मिले हैं रोमांस करने के लिए। प्रॉब्लम तो उन लोगों को होगी, जो टिकिट खरीद कर थिएटर में जाएंगे हीरो-हीरोइन का रोमांस देखने! लेकिन उनको देखने को मिलेगा दादा और पोती का रोमांस।' केआरके का ये बयान इंटरनेट पर पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

'सिकंदर' की बात करें तो मेकर्स ने 23 मार्च के दिन सलमान खान स्टारर का ट्रेलर जारी कर दिया है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 30 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है। वैसे आपको इस फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article