बॉलीवुड

Cocktail 2 की रिलीज से पहले तिरुमाला पहुंचीं Kriti Sanon, सादगी ने लोगों को बनाया दीवाना

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2026, 12:18 PM IST

Kriti Sanon At Temple Video: एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कृति सेनन तिरुमाला मंदिर में नजर आ रही हैं। तो चलिए देखते हैं कि...

Image

मंदिर पहुंचीं कृति सेनन (Image Source: PTI)

Kriti Sanon At Temple Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म कॉकटेल 2 से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। फिल्म कॉकटेल 2 के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। इन सब के बीच फिल्म कॉकटेल 2 की एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है। कृति सेनन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन मंदिर में नजर आईं। (ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Trailer: दोस्ती-प्यार के कन्फ्यूजन का कॉकटेल)

मंदिर पहुंचीं कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कृति सेनन का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो PTI ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में कृति सेनन आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर (Tirumala) में नजर आ रही हैं। कृति सेनन इस वीडियो में काफी खुश दिखाई दीं। एक्ट्रेस कृति सेनन वीडियो में देसी लुक में नजर आ रही हैं। कृति सेनन ने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। कृति सेनन का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कृति सेनन के मंदिर से सामने आए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'HJTIHH' का ट्रेलर देख कृति सेनॉन ने की तारीफ, डेविड धवन के लिए कही ये बात)

कब रिलीज होगी फिल्म

कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 इसी महीने यानी 19 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म कॉकटेल 2 का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म कॉकटेल 2 में कृति सेनन के साथ-साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर शाहिद कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाल हैं। कृति सेनन के वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article