समर 2026 के लिए एक फ्रेश लव स्टोरी की जरूरत थी, जिसके इंतजार में दर्शक काफी समय से थे। शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 दर्शकों को इस फ्रेशनेस का अहसास दिलाएगी और उनका जमकर मनोरंजन करेगी। फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है। कॉकटेल 2 का ट्रेलर वादा करता है कि इसमें प्यार, दोस्ती, कन्फ्यूजन, जलन और तड़पन सब होगा। 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म सबको थिएटर में खींचने के लिए तैयार है।