Konkona Sen Sharma backs Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। वो लगातार 2 फिल्मों से बाहर हो चुकी हैं। इस लिस्ट में प्रभास की मूवी स्पिरिट से लेकर कल्कि 2898 एडी 2 के नाम शामिल है। बता दें कि दीपिका ने जबसे 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बात की है तबसे हर तरफ इस पर मुद्दे पर ही चर्चा हो रही है। जहां कई लोग दीपिका पादुकोण के इस डिमांड को सही बता रहे हैं तो कई लोग इसपर ज्ञान दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है।
कोंकणा सेन शर्मा ने दीपिका पादुकोण को किया सपोर्ट
कोंकणा सेन शर्मा ने न्यूज18 से बात करते हुए एक्टर्स को भी ब्रेक और हफ्ते में एक दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में काम के घंटे तय होने चाहिए।हम न्यूरोसर्जन नहीं हैं जो जीवन-मृत्यु की स्थिति से निपटते हैं।" अगर किसी ने प्रोजेक्ट पर पैसा लगाया है तो उसके पैसे रिकवर हो जाएं ये भी बेहद जरुरी होता है,, लेकिन यह भी याद रखना जरूरी है कि हम इंसानों के साथ काम कर रहे हैं, जिन्हें बायो ब्रेक की जरूरत होती है। हमें समय-समय पर ब्रेक चाहिए। कभी-कभी हम 12 घंटे की शिफ्ट को 14-15 घंटे तक बढ़ा लेते हैं, लेकिन काम के घंटे नियमित होने चाहिए और हफ्ते में कम से कम एक दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए। इससे प्रोडक्टिवीटी भी बढ़ेगी।
इन 2 फिल्मों से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण
बताते चलें कि कुछ महीने पहले ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण बाहर हो गई थीं। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, 25 करोड़ रुपये और लाभ में हिस्सेदारी मांगी थी। दीपिका का ये प्रस्ताव मेकर्स को मंजूर नहीं था। ऐसे में दीपिका को इस मूवी से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद हाल ही में ये खबर आई कि एक्ट्रेस कल्कि 2898 एडी 2 से भी आउट हो गई। इस मूवी के लिए भी दीपिक ने कुछ शर्तें रखी थी, जिसे मेकर्स पूरा नहीं कर पाए थे।
