बॉलीवुड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने चिरंजीवी और वैजंयती माला को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, खुशी से गदगद हुए फैंस

Padma Vibhushan Awardee: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और वेटरने एक्ट्रेस वजयंती माला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस सेलेब्स को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Image

Konidela Chiranjeevi and Vyjayanthimala (credit Pic: Instagram)

Padma Vibhushan Awardee: देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। एक्टर के साथ उनकी पत्नी सुरेखा बेटे रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कोंडिला नजर आईं। ये उनके परिवार और फैंस के लिए बेहद गर्व का पल था। चिरंजीवी के अलावा वेटरेन एक्ट्रेस वैजंयति माला को भी पद्मविभूषण से नवाजा गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस का परिवार उनके साथ मौजूद रहा। एक्ट्रेस इस अवॉर्ड सेरेमनी में पीले रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। रामचरण और वैजयंती माला को सिनेमाजगत में अहम योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया है।

अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस दोनों एक्टर्स को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड्स के विनर के नाम की घोषणा की थी।

चिरंजीवी ने जाहिर की खुशी

चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा था कि मैं निशब्द हो गया हूं। मैं वास्तव में अभिभूत और आभारी हूं। ये केवल मेरे फैंस, मेरो दोस्तों और मेरे भाई और बहनों के प्यार की वजह से है। मैं आप सभी का ऋणी हूं। मैंने हमेशा अपना आभार व्यक्त करने की कोशिश की है। पिछले 45 सालों के करियकर में मैंने अपने बेस्ट देने और आपका मनोरंजन करने की भरपूर कोशिश की है।

वैजयंती माला भी हुईं सम्मानित

वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र से एक्टिंग से शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस दमदार अभिनेत्री ही नहीं कमाल की डांसर भी हैं। एक्ट्रेस ने साल 1951 में फिल्म बाहर से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। आज भी लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस को फिल्म देवदास में चंद्रमुखी के किरदार से पहचान मिली थी। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article