बॉलीवुड

Kartik Aaryan संग गिले शिकवे भुलाकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, बातों-बातों में दिया बड़ा हिंट

Karan Johar To Collaborate With Kartik Aaryan For Film: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और कार्तिक आर्यन में अनबन हो गई थी, जिसके बाद उनकी 'दोस्ताना 2' पर भी ताला लग गया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि दोनों फिल्म की खातिर जल्द ही साथ आ सकते हैं।

Image

करण जौहर कार्तिक आर्यन संग बनाएंगे फिल्म

Karan Johar To Collaborate With Kartik Aaryan For Film: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों को इंप्रेस किया है। इस साल उनकी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी खूब हिट रही। करण जौहर (Karan Johar) ने यूं तो कई सितारों के साथ फिल्म बनाया है, लेकिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ अभी तक उनकी एक भी मूवी नहीं आई है। हालांकि दोनों 'दोस्ताना 2' के लिए साथ आए थे, लेकिन दोनों के बीच हुई अनबन के कारण उसपर भी ताला लग गया। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में करण जौहर ने साफ किया है कि वह फिल्म के लिए जल्द ही कार्तिक आर्यन संग हाथ मिला सकते हैं।

दरअसल, पिंकविला मास्टर क्लास के दौरान करण जौहर (Karan Johar) से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) संग कोलाबोरेशन के सिलसिले में सवाल-जवाब किया गया। इसपर करण जौहर ने कहा कि हम एक फिल्म करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उसे बंद करना पड़ा। करण जौहर ने इस बारे में आगे कहा, "कार्तिक और मैं साथ में फिल्म करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उसपर ताला लग गया। लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता है। और मैं इस बात को लेकर निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि भविष्य ने हम दोनों के लिए ही बहुत अच्छी चीज सोची हुई है।"

करण जौहर (Karan Johar) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) संग फिल्म करने की हिंट दी। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि हम जल्द ही फिल्म के लिए साथ आएं, जिसके लिए हम दोनों ही बहुत एक्साइटेड हों।" बता दें कि करण जौहर से 'दोस्ताना 2' के बारे में भी सवाल किया गया, जिसपर उन्होंने कहा, "हमें दोस्ताना के बारे में नहीं मालूम, लेकिन हम जल्द ही ऐसी मूवी बनाएंगे, जो हम दोनों के लिए ही बेहतर होगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article