Kl Rahul Athiya Shetty daughter first pic: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के घर हाल ही में किलकारियां गूंजी है। दोनों अब माता पिता बन चुके हैं, इस बात से उनके चाहने वाले काफी खुश है। इस बीच केएल राहुल और अथिया शेट्टी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। लेटेस्ट पोस्ट में केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपनी क्यूट सी बेटी का दीदार कराया है। केएल और अथिया के पोस्ट को देखकर फैंस का दिन बन गया है।
केएल राहुल की बेटी की पहली तस्वीर
क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपनी बेटी की झलक दिखाई है। हालांकि पोस्ट में कपल ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए केएल राहुल और अथिया ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। कपल ने लिखा, 'हमारी बेबी गर्ल, हमारा सबकुछ, इवारा-इश्वर का तोहफा।' बता दें कि केएल और अथिया का लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फैंस समेत बॉलीवुड और साउथ के कई स्टार्स इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं।
इस साल हुई थी शादी
बताते चलें कि क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने साल 2023 में सात फेरे लिए थे। इन दोनों ने पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। फिर जाकर अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। केएल राहुल और अथिया अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देते रहते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। मालूम हो कि अथिया पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी है। उन्होंने भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई हालांकि वो फ्लॉप साबित हो गई।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
