बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan का टीजर देख सिनेमाघरों में गूंजी तालियां, फैंस ने सलमान खान की फिल्म को बताया बवाल..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 25, 2023, 01:25 PM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज के साथ ही सलमान खान के फैंस को भी एक बड़ा तोहफा मिल गया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर जारी हो गया है। इस फिल्म के टीजर को देख अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

Image

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान से पहले रिलीज हुआ 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर।
  • सलमान खान की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ जारी।
  • फैंस ने किसी का भाई किसी की जान के टीजर को बताया धमाकेदार।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) की रिलीज के साथ ही सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को भी एक बड़ा तोहफा मिल गया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर जारी हो गया है। किसी का भाई किसी की जान का टीजर देख अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के टीजर को देश फैंस दंग रह गए हैं। फैंस का मानना है कि इस साल सलमान खान और शाहरुख खान, बॉलीवुड की दमदार वापसी करवाने वाले हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान में उनका दमदार एक्शन हीरो अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। टीजर में बैकग्राउंट म्यूजिक और सलमान खान के जबरदस्त एक्शन सीन ने फैंस का दिल लूट लिया है।

फिल्म के टीजर को फैंस ने बताया बवाल

शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज से पहले सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई के जान' का टीजर भी सिनेमाघरों में दिखाया गया है। किसी का भाई किसी के जान, फिल्म के टीजर देखकर फैंस को कहीं ना कहीं KGF 2 की भी याद आ रही है, क्योंकि टीजर का बैकग्राउंड स्कोर भी कुछ इसी प्रकार का है। वहीं कई फैंस का मानना है कि सलमान खान की यह फिल्म सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मायने रखने वाली है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार सलमान खान ने अपने ही अंदाज में वापसी कर ली है, सलमान खान को देखकर सिनेमाघरो में फैंस क्रेजी हो रहे हैं।'

इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'शहनाज गिल और सलमान खान को किसी का भाई किसी की जान फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करता देख काफी अच्छा लग रहा है, फिल्म का टीजर बेहतरीन है।'

बता दें 'किसी का भाई किसी की जान' इसी साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही है। फैंस सलमान खान की इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article