Shah Rukh Khan's King Have 2 Villains: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अब अपने फैन्स के बीच फिल्म 'किंग' (King) लेकर आ रहे हैं। 2 नवंबर के दिन शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का धांसू टीजर रिलीज किया। इस टीजर में शाहरुख खान का नया लुक और एक्शन अवतार देख फैन्स अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब इस मूवी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'किंग' मूवी में शाहरुख खान की भिड़ंत एक नहीं बल्कि 2 विलेन्स से होगी।
'किंग' में शाहरुख खान के सामने होंगे 2 विलेन्स
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान की 'किंग' में दो अलग-अलग टाइमलाइन्स होने वाली हैं। मेकर्स ऐसा करके फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देना चाहते हैं। शाहरुख खान को लेकर खबर यह है कि डिफरेंट स्टेज ऑफ लाइफ के साथ शाहरुख खान एक ही किरदार निभाने हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि जवानी से लेकर ओल्ड लुक में शाहरुख खान को देखा जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म में शाहरुख की टक्कर दो विलेन्स से होती दिखाई देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में राघव जुयाल और अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' साल 2026 में रिलीज होगी। इस मूवी में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आएंगी। बाप-बेटी की इस जोड़ी को बड़े परदे देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वैसे आपको 'किंग' का टीजर कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
