बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों एक्शन थ्रिलर फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, लीजेंडरी एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) पर बन रही बायोपिक में नजर आ सकती हैं। फिल्म का नाम कमल और मीना (Kamal Aur Meena) है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। रेडिट रूमर्स के अनुसार, कियारा फिल्म में ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का रोल प्ले कर सकती हैं। इस बात को लोग तब सच मानने लगे जब कियारा ने फिल्म के पोस्टर को लाइक किया। ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की नन्ही सी बेटी Raha से होने लगी है नीतू कपूर की नातिन को जलन, रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा
निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा भी कियारा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वो उनके पोस्ट्स पर भी कमेंट करते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। वहीं, कियारा के फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस का मनना है कि कियारा आइकोनिक एक्ट्रेस के किरदार के लिए बिल्कुल फिट है। फैंस पर्दे पर मीना कुमारी और कमल अमरोही की लव स्टोरी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
ये देखें फिल्म का पोस्टर
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में मीना कुमारी और कमाल साहब की पुरानी तस्वीरों को दिखाया जाता है। मेकर्स ने फिल्म के लीड स्टार्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीना कुमारी ने छोटी सी उम्र से फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। छोटी सी उम्र में मीना को वो शोहरत मिली जिसका लोग सिर्फ सपना देखते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ मीना कुमारी बला की खूबसूरत थीं। ट्रेजेडी क्वीन जीवन भर प्यार के लिए तरसती रही थीं।
