बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की नन्ही सी बेटी Raha से होने लगी है नीतू कपूर की नातिन को जलन, रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा अपनी क्यूटनेस की वजह से अभी से सोशल मीडिया स्टार है। राहा की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा इन दिनों अपनी वेब सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स को लेकर चर्चा में है।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter Raha (credit Pic: instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा (Raha) सोशल मीडिया स्टार बन गई है। नन्ही सी राहा की क्यूटनेस पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। राहा की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। कपूर फैमिली का हर सदस्य राहा से बहुत प्यार करता है। रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि एक समय में उनकी बेटी समायरा को राहा से जलन होने लगी थी। रिद्धिमा ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। आइए जानते हैं अपनी बहन से समायरा को क्यों होने लगी थी जलन? ये भी पढ़ें-Salman Khan से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्पेशल टीम पूछताछ के लिए लाएगी मुंबई

Galatta India ने रिद्धिमा से बातचीत के दौरान राहा को लेकर सवाल पूछा गया। रिद्धिमा ने जवाब देते हुए कहा, फैबुलैस लाइव ऑफ वाइव के एक एपिसोड में दिखाया गया है कि एक समय पर समायरा राहा से जलने लगी थी क्योंकि सभी राहा को अपनी गोद में उठाते थे। उसे लगने लगा सभी सिर्फ राहा से प्यार करते हैं। लेकिन बाद में वो चीजें समझ गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में सिर्फ उनके पिता ऋषि कपूर उन्हें मुशक बुलाते थे। उनसे पूछा गया कि क्या राहा भी आपको मुशक बुलाती है।

रिद्धिमा को क्या कहकर बुलाती हैं राहा

इसके जवाब में रिद्धिमा ने कहा, राहा मुझे बोआ बुलाती है क्योंकि वह अभी बुआ नहीं बोल पाती हैं। रिद्धिमा सहानी इन दिनों अपनी वेब सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आएंगी। रिद्धिमा अपनी वेब सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रणबीर और आलिया ने पिछले साल क्रिसमस पर राहा का चेहरा लोगों को दिखाया था। रणबीर अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट होते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article