बॉलीवुड

पति Sidharth Malhotra के साथ करवा चौथ मनाने के लिए ससुराल पहुंचीं Kiara Advani, वॉर 2 की शूटिंग से लिया ब्रेक!!

पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। वही अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दूसरा करवा चौथ मनाने कि लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंची हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Image

Kiara Advani

पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। बॉलीवुड की भी एक्ट्रेस हैं जो अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। वही अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दूसरा करवा चौथ मनाने कि लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंची हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

बता दें इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दूसरा करवा चौथ मनाएंगे। पहले करवा चौथ की तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। बता दें दोनों की मुलाकात करण जौहर की फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। जिस समय दोनों को प्यार हो गया था और वे दोनों एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिए थे। डेट करने के बाद कपल शादी के बंधन में बंध गे थे। बता दें कपल ने राजस्थान में धूम-धाम से शादी की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

इस फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। वही दोनों पहली बार कपल फिल्म शेशाह में नजर आए थे दोनों की एक्टिंग को फैंस ने बहुत पसंद किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। वही कियारा वॉर 2 के अलावा पहली बार साउथ फिल्म में रामचरण के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह डॉन 3 में भी दिखाई देने वाली हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो एक्टर रेस 4 में नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article