बॉलीवुड

मधुबाला की बायोपिक से कटा कियारा आडवाणी का पत्ता, इस नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 10, 2026, 02:35 PM IST

Madhubala Biopic Update: किआरा आडवाणी के मधुबाला की बायोपिक में न होने की खबरों के बाद, अब मेकर्स ने नई एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया है।हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा फेम अनीत पड्डा को मधुबाला का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Image

Image Source: IMDb

Madhubala Biopic Update: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक मधुबाला (Madhubala) भले इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी वो लोगों को दिलों में जिंदा है। इन सब के बीच खबर आई थी कि मधुबाला की लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है। मधुबाला की बायोपिक (Madhubala Biopic) को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस बायोपिक में मधुबाला का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) निभा सकती है। लेकिन अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में कियारा आडवाणी की जगह इस एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है।

कियारा आडवाणी का फिल्म से कटा पत्ता

मधुबाला की लाइफ पर बन रही फिल्म फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री है। पहले मधुबाला का रोल कियारा निभाने वाली थी, लेकिन नई रिपोर्ट में एक्ट्रेस का पत्ता कट गया है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा (Saiyaara) फेम अनीत पड्डा (Aneet Padda) को मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल मिल गया है। प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अनीत ने पहले ही इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। फिल्म का मकसद मधुबाला की जिंदगी, उनके करियर और उनकी विरासत को दिखाना है। मधुबाला हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर और प्यारी एक्ट्रेसेस में से एक थीं। फिल्म के मेकर्स अभी ज्यादातर जानकारी को छिपाकर रखे हुए हैं। लेकिन अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। कास्टिंग की आधिकारिक घोषणा आने वाले हफ्तों में होने की उम्मीद है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इस फिल्म में नजर आएंगी अनीत पड्डा

एक्ट्रेस अनीत पड्डा संजय लीला भंसाली की फिल्म के अलावा अपनी अपकमिंग मूवी शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म शक्ति शालिनी में एक्ट्रेस का खास रोल होने वाला है। अनीत पड्डा की मधुबाला की बायोपिक में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article