बॉलीवुड

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित 'मधुबाला' की बायोपिक में नजर नहीं आएंगी कियारा आडवाणी, मेकर्स ने बताया अफवाह

Kiara Adavni Out From Madhubala Biopic: काफी दिनों से कियारा आडवाणी को लेकर खबरें आ रही थी कि वो जल्द ही इंडियन सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिष्ठित अदाकाराओं में से एक मधुबाला की बायोपिक में नजर आएंगी। अब इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है। इस मूवी में कियारा आडवाणी नजर नहीं आएंगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Kiara Adavni Out From Madhubala Biopic: इंडियन सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिष्ठित अदाकाराओं में से एक मधुबाला की बायोपिक (Madhubala Biopic) लंबे समय से चर्चा में है। मधुलाबा की बायोपिक को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी बार-बार कहा गया कि इस बायोपिक में मधुबाला का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अदा करेंगी। यह भी बताया जा रहा था कि मधुबाला की बायोपिक को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे। मगर अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मधुबाला की बायोपिक में कियारा आडवाणी के होने की खबरें केवल अफवाह हैं।

मधुबाला की बायोपिक में कियारा आडवाणी के होने की खबरें निकलीं गलत

एचटी से बात करते हुए इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि मधुबाला की बायोपिक को लेकर अब जो खबरें आ रही हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने इन खबरों का खंडन कर दिया है। यह भी क्लियर करते हुए बताया कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित मधुबाला की बायोपिक में कियारा आडवाणी को कास्ट करने की खबरें भी गलत हैं। लोगों द्वारा केवल कयास लगाए जा रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि इस बायोपिक को जसमीत के रीन डायरेक्ट करेंगे लेकिन यह भी केवल अटकलबाजी है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer Fans Reaction: रणवीर सिंह स्टारर का ट्रेलर देख गदगद हुए फैन्स, बताया 'ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी...')

वर्कफ्रंट की बात करें कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था। इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म वाईआरएफ के बैनर तले बनाई गई थी। इस मूवी में कियारा आडवाणी एक साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। अब आने वाले दिनों में कियारा आडवाणी को साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा, जो अब 4 जून को रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article