बॉलीवुड

Kiara Advani ने Sidharth Malhotra के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट !! खुशी से झूम उठे फैन्स

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कियारा आडवाणी के चेहरे पर स्माइल देखने के बाद फैन्स ने एक्ट्रेस की शादी के कयास लगाने शूरू कर दिए हैं। कई लोगों का मानना है कि कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी शादी की घोषणा करने वाली हैं।

Image

Kiara and Sidharth

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस समय विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। रविवार दोपहर कियारा आडवाणी ने फैन्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया। कियारा आडवाणी द्वारा दिए गए कैप्शन ने फैन्स के बीच एक बड़ी हलचल मचा दी है। उनके कैप्शन को पढ़ने के बाद फैन्स कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

वीडियो में कियारा कैमरे को पोज देते हुए शरमाती और अपनी मिलियन डॉलर स्माइल बिखेरती नजर आ रही हैं। सॉफ्ट कर्ल स्टाइल के साथ व्हाइट आउटफिट में कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो को फैन्स के साथ साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'इसे लंबे समय तक सीक्रेट नहीं रख सकती! जल्द ही घोषणा करने जा रही हूं...2 दिसंबर तक साथ बने रहिए।'

वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि घोषणा उनकी और सिद्धार्थ की शादी के बारे में है। एक फैन ने लिखा, 'वो शादी करने जा रही हैं और क्या?' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'प्री वेडिंग शूट है क्या?' तीसरे ने यूजर ने लिखा, 'आपकी और सिद का शादी...ये तो पहले से ही पूरी देश को पता चल गया है कोई दूसरा सीक्रेट बताना।'

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 16 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के अलावा कियारा आडवाणी जल्द ही 'सत्य प्रेम की कथा' औअर राम चरण की 'आरसी 15' में नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article