बॉलीवुड

कियारा संग 'काला चश्मा' पर जमकर नाचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, रिसेप्शन के इनसाइड वीडियो-फोटोज हुए वायरल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 12:21 PM IST

kiara advani and sidharth malhotra dance Video: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए काले और सफेद रंग की थीम चुनी थी। लंबे ट्रायल के साथ ब्लैक वेलवेट गाउन में कियारा काफी स्टनिंग लग रही थीं। वहीं सिद्धार्थ भी अपने ब्लैक टक्सीडो में डैपर लग रहे थे।

Image

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

Sid-Kiara Reception dance Video: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कपल ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। अब बीती रात सिड और कियारा ने मुंबई में रिसेप्शन रखा, जिसमें न्यूलीमैरिड कपल अपने लुक से लोगों के बीच सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए नजर आए। हर कोई उनके लुक्स पर फिदा होने से खुद को नहीं रोक सका है। कपल के मुंबई रिसेप्शन में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, गौरी खान जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। अब रिसेप्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

सिद्धार्थ-कियारा ने रिसेप्शन में किया जमकर डांस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन के वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होने शुरू हो गए हैं। इनसाइड वीडियोज में सिद्धार्थ और कियारा को जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता सिद्धार्थ के हिट गाने काला चश्मा पर ये कपल अपने दोस्तों के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। डांस फ्लोर पर लगभग हर कोई कपल की नई शुरुआत का आनंद लेता और जश्न मनाता दिख रहा है। इनसाइड फोटोज देखकर साफ पता चल रहा है कि रिसेप्शन काफी मजेदार रात थी। वीडियो में दोनों को काला चश्मा का सिग्नेचर स्टेप करते देखा जा सकता है।

कियारा और सिड ने अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए काले और सफेद रंग की थीम चुनी थी। लंबे ट्रायल के साथ ब्लैक वेलवेट गाउन में कियारा काफी स्टनिंग लग रही थीं। वहीं सिद्धार्थ भी अपने ब्लैक टक्सीडो में डैपर लग रहे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में काजोल, अजय देवगन, वरुण धवन, नताशा दलाल, मीरा राजपूत, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, रोहित शेट्टी, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका अंबानी सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article