बॉलीवुड

Khel Kheil Mein: अक्षय कुमार स्टारर में हुई बॉलीवुड की इन 2 हसीनाओं की धमाकेरदार एंट्री, जानिए नाम

Taapsee-Vaani in Khel Kheil Mein: साल 2022 में अब तक चार फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अक्षय कुमार लगातार नई-नई फिल्में साइन करने में लगे हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ 'खेल खेल में' के लिए पहली बार हाथ मिलाया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार की इस फिल्म में बॉलीवुड की दो हसीनाएं नजर आएंगी।

Image

Akshay Kumar

Taapsee-Vaani in Khel Kheil Mein: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम 3' और 'आवारा पागल दीवाना 2' जैसी कई फिल्मों को ना कहने के बाद अक्षय कुमार ने अब मुदस्सर अजीज की अपकमिंग फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म का टाइटल 'खेल खेल में' रखा गया है। फिल्म को आश्विन वर्दे और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को लेकर अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार अक्षय कुमार स्टारर में बॉलीवुड की दो बड़ी अदाकाराओं की एंट्री होती नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' के लिए मेकर्स ने वाणी कपूर और तापसी पन्नू को कास्ट किया है। इस फिल्म में पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। वाणी कपूर को इस फिल्म का हिस्सा बनने से पहले अक्षय कुमार के साथ 'बेल बॉटम' में देखा गया था। वहीं तापसी पन्नू अभिनेता के साथ फिल्म 'बेबी' और 'नाम शबाना' में नजर आ चुकी हैं। दोनों अदाकाराओं को अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए देखना दिलचस्प होगा।

यह भी बताया गया है कि फिल्म एक आउट-एंड-कॉमेडी होगी। मुदस्सर अजीज को 'हैप्पी भाग जाएगी', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' और 'पति पत्नी और वो' जैसी कॉमिक एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सएल' को भी प्रोड्यूस किया था। अक्षय कुमार पहली बार मुदस्सर अजीज के साथ काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल के पहले क्वार्टर में शुरू कर दी जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article