बॉलीवुड

Paras Chhabra की एक्स-गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे हैं Shiv Thakare? सिद्धार्थ शुक्ला संग भी जुड़ चुका है नाम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 25, 2023, 08:01 AM IST

Shiv Thakare and Akanksha Puri: बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चक्कर में सुर्खियों में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिव ठाकरे, बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं।

Image

shiv thakare dating rumors with akanksha puri

KEY HIGHLIGHTS
  • आकांक्षा पुरी और शिव ठाकरे की डेटिंग अफवाहें जोरों पर हैं।
  • आकांक्षा पुरी बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं।
  • अब शिव ठाकरे संग रिलेशनशिप पर आकांक्षा ने रिएक्ट किया है।

Shiv Thakare and Akanksha Puri: बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे इन दिनों अपने अपकमिंग शो खतरों के खिलाड़ी 13 के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दिए कई इंटरव्यू में शिव ठाकरे ने इस बात की पुष्टि भी की है कि वह इस समय खतरों के खिलाड़ी में जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। अब शिव ठाकरे के रिलेशनशिप को लेकर भी कई खबरें चर्चाओं में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे, पारस छाबरा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों एक साथ इवेंट में भी नजर आए हैं। जिससे इस बात की संभावनाएं ज्यादा नजर आती हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, हालांकि अब शिव संग रिलेशनशिप को लेकर आकांक्षा ने रिएक्ट किया है।

क्या आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं शिव ठाकरे?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 16 में अपनी गेम से सबका दिल जीतने वाले शिव ठाकरे अब एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के दिलों पर राज कर रहे हैं। हालांकि इंडियन फोरम से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने इस बात का खुलासा किया है कि शिव संग रिलेशनशिप की अफवाहें बेबुनियाद हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं ऐसी खबरें पढ़ चुकी हूं, और मुझे बहुत हंसी भी आती है। मैं और शिव काफी अच्छे दोस्त हैं, एक दो जगह साथ भी गए हैं, लेकिन एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे। वो एक बहुत अच्छा इंसान है।’

मां की पसंद की लड़की से शादी करेंगे शिव?

इस बीच पहले कई बार शिव ठाकरे इस बात का खुलासा कर चुके हैं, कि वह अमरावती से अपनी मां की पसंद की लड़की से ही शादी करेंगे। एक ऐसी लड़की जो उनकी फैमिली वैल्यू को समझ सके। इससे पहले बिग बॉस मराठी में शिव ठाकरे को वीना जगपत ने प्यार हो गया था, दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी थे, हालांकि फिर बिग बॉस 16 से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article