बॉलीवुड

'Kesari Chapter 2': ऑडियंस को पसंद नहीं आया Ananya Panday का लुक, लोगों ने कहा 'कैटरीना को कास्ट कर लेते..'

Ananya Panday’s look in 'Kesari Chapter 2': बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के कई पोस्टर इन्टरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें अनन्या पांडे और आर माधवन का लुक नजर आ रहा है। अनन्या पांडे के लुक को देखने के बाद लोगों को यह खास पसंद नहीं आया है।

Image

Ananya’s look in 'Kesari Chapter 2'

Ananya Panday’s look in 'Kesari Chapter 2': बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अब तक अपने करियर में हर तरह का रोल निभाया है, चाहे वो कॉमेडी हो, रोमांटिक हो और एक्शन ड्रामा हो। इतना ही नहीं अक्षय कुमार बीते कुछ सालों में देशभक्ति मूवीज भी कर चुके हैं। अब अक्षय कुमार फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो साल 2019 में आई 'केसरी' का सीक्वल है। हाल ही फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का टीजर भी जारी किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार को एक वकील के रोल में देखा गया था। अब इंटरनेट पर इस फिल्म का एक नया पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें अनन्या पांडे का लुक नजर आ रहा है। इंटरनेट पर ऑडियंस को अनन्या पांडे (Ananya Panday) का लॉयर लुक कुछ खास पसंद नहीं आया है।

ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाया अनन्या पांडे का लुक

अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' के नए पोस्टर में अनन्या पांडे का लुक भी नजर आ रहा है। अनन्या पांडे का लुक देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने अनन्या पांडे का सपोर्ट किया है तो कईयों का कहना है कि अनन्या से बेहतर कैटरीना कैफ इस किरदार को निभा सकती थीं। बता दें अनन्या पांडे के साथ-साथ आर माधवन का लुक भी इस पोस्टर के माध्यम से जारी किया गया है।

इस मूवी में अक्षय कुमार को सी. शंकरन नायर की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी दिखाई जाएगी। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई यह फिल्म 18 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article