बॉलीवुड

KBC 15: Suhana Khan की इस जिद्द पर चिल्लाने लगे थे Shah Rukh Khan, अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के बताया वो वाक्या

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 15, 2023, 08:44 AM IST

Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के एक स्पेशल एपिसोड में द आर्चीज (The Archies) की पूरी कास्ट नजर आई है। इस खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

KBC 15: Amitabh Bachchan Calls Shah Rukh Khan a Strict Father

Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के एक स्पेशन एपिसोड में सुहाना खान, खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहीर अहूजा, अदिति सहगल, युवराज मेंदा और अगस्त्य नंदा बिग बी के साथ नजर आए हैं। केबीसी 15 का ये एपिसोड द आर्चीज की कास्ट के साथ टेलीकास्ट हुआ है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म द आर्चीज को लोगों के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म के जरिए खुशी कपूर, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा तीन स्टार किड्स को लॉन्च किया गया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने की एक बड़ी वजह नेपो किड्स का होना भी है।

इसी के साथ ही अब केबीसी 15 के इस लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने सुहाना खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पहले अमिताभ बच्चन ने सुहाना से पूछा कि गौरी खान और शाहरुख खान में से ज्यादा स्ट्रिक्ट पेरेंट्स कौन हैं। जिसका जवाब सुनकर बिग बी भी चौंक जाते हैं।

सुहाना के जवाब ने बिग बी को चौंकाया

बिग बॉस के सवाल के जवाब देते हुए सुहाना ने कहा, 'मम्मी ज्यादा स्ट्रिक्ट थीं, हमेशा से ही।' जिसके बाद बिग बी कहते हैं कि जहां तक उन्हें याद है शाहरुख खान ज्यादा स्ट्रिक्ट थे। अमिताभ बच्चन ने एक वाक्या भी बताया जब सुहाना काफी छोटी थी और वह बार बार स्विमिंग पूल में जाने के लिए पूछ रही थीं। जिसके जवाब में शाहरुख खान ने उन्हें फटकार लगा दी थी। हालांकि खुद सुहाना को भी ये वाक्या याद नहीं है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article