Katrina Kaif to star in Chandni Bar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के कमबैक की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। हाल ही में कैटरीना कैफ को लेकर खबरें आई थीं कि वो ओटीटी के माध्यम से अपना कमबैक करने वाली हैं। मगर इन चीजों पर कैटरीना कैफ का कोई बयान सामने नहीं आया था। अब चर्चा है कि कैटरीना कैफ के साथ एक बड़ी सीक्वल मूवी लगी है। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ आने वाले दिनों में फिल्म 'चांदनी बार 2' (Chandni Bar 2) से बड़े परदे पर दमदार कमबैक कर सकती हैं। अभी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और पूरी डिटेल्स गुप्त हैं। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के कमबैक की खबर ने फैंस और सिने प्रेमियों में काफी उत्साह भर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हरिद्वार में शूटिंग पर हुए विवाद पर इमरान हाशमी ने लोगों से की बात !! जानिए क्या है पूरा मामला?)
बड़े परदे होगा कैटरीना कैफ का कमबैक?
फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 में मां बनीं कैटरीना कैफ को मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी 2001 की मशहूर फिल्म 'चांदनी बार' के सीक्वल 'चांदनी बार 2' के लिए फाइनल करने का प्लान किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को अजय बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। फिलहाल इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कैटरीना कैफ के साथ इस मूवी में 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आएंगी। बताते चलें 'चांदनी बार' में तब्बू ने ही अहम रोल अदा किया था। एक बार चीजें फाइनल होने के बाद मेकर्स इसकी कास्ट की बड़ी घोषणा कर देंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'भारत भाग्य विधाता' से पहले देख लें कंगना रनौत की बीती 5 फिल्मों का हाल, सभी की सभी हैं फ्लॉप)

Tabu's Chandni Bar
साल 2001 में आई फिल्म 'चांदनी बार' एक क्राइम ड्रामा थी। इसे माधुर भंडारकर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाइयों को दिखाती है। फिल्म में तब्बू मुमताज का रोल करती हैं। एक बड़े दुख के बाद मुमताज को बार डांसर बनना पड़ता है। फिल्म की कहानी एकदम सच्ची लगती है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस मूवी की खूब पसंद किया गया था।
