'भारत भाग्य विधाता' से पहले देख लें कंगना रनौत की बीती 5 फिल्मों का हाल, सभी की सभी हैं फ्लॉप

Kangana Ranaut Last 5 Flops Movies: 'भारत भाग्य विधाता' से कंगना रनौत की बीती 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप हुई थीं। इन मूवीज के फ्लॉप होने से मेकर्स को तगड़ा झटका लगा था। यहां देखिए इन फिल्मों की पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 12 2026, 09:48 IST
देख लें कंगना रनौत की बीती 5 फिल्मों का हाल...Image Credit : Instagram01 / 07

देख लें कंगना रनौत की बीती 5 फिल्मों का हाल...

Kangana Ranaut Last 5 Flops Movies: एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) को मेकर्स ने आज यानी 12 जून को रिलीज कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएंगी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'भारत भाग्य विधाता' से रिलीज हुईं कंगना रनौत की बीती 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स को कंगाल बना दिया था। आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

चंद्रमुखी 2Image Credit : Instagram02 / 07

चंद्रमुखी 2

कंगना रनौत की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में उन्हें लीड रोल में देखा गया था। यह फिल्म पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थीं लेकिन बाद यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

इमरजेंसीImage Credit : Instagram03 / 07

इमरजेंसी

साल 2025 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' से लोगों की बड़ी उम्मीद थी। इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 16.52 रहा था। यह मूवी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

तेजसImage Credit : Instagram04 / 07

तेजस

सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेजस' कब आई और कब गई इसका पता ही नहीं चला। कंगना रनौत की इस मूवी ने केवल 4.14 करोड़ रुपये कमाए थे।

धाकड़Image Credit : Instagram05 / 07

धाकड़

इस मूवी में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता सही कई एक्टर्स को मुख्य किरदारों में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन रजनीश राजी घई ने किया था और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये रहा था।

थलाइवीImage Credit : Instagram06 / 07

थलाइवी

इस मूवी में कंगना रनौत ने जे जयललिता के किरदार को बड़े परदे पर निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई थी। इस मूवी ने केवल 1.46 करोड़ रुपये कमाए थे।

भारत भाग्य विधाताImage Credit : Instagram07 / 07

भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से मेकर्स को काफी उम्मीद है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3 करोड़ रुपये से भी कम की ओपनिंग लेने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!