बॉलीवुड

हरिद्वार में शूटिंग पर हुए विवाद पर इमरान हाशमी ने लोगों से की बात !! जानिए क्या है पूरा मामला?

Emraan Hashmi's film Shooting Halted in Haridwar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर इमरान हाशमी की नई फिल्म की शूटिंग पर हरिद्वार में मौजूद स्थानीय लोगों ने हंगमा मचा दिया है। इसके बाद अब इमरान ने लोगों से बात की है।

Image

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हंगामा (Pic Credit: Instagram)

Emraan Hashmi's film Shooting Halted in Haridwar: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म की शूटिंग हरिद्वार में कर रहे हैं। इस मूवी की ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आई हैं लेकिन हरिद्वार में चल रही शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने बवाल मचा दिया है। हरिद्वार ले लोक्ल्स और फिल्म क्रू के बीच हुई बहस का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर लोगों ने हंगामा क्यों किया है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'भारत भाग्य विधाता' से पहले देख लें कंगना रनौत की बीती 5 फिल्मों का हाल, सभी की सभी हैं फ्लॉप)

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरिद्वार में फिल्म की शूटिंग के एक सीन के लिए क्रू मेंबर्स ने फेक रेस्तरां बनाया था। इस रेस्तरां के बोर्ड पर 'Cafe & Bar' बार लिखा है। यह देखकर हरिद्वार के स्थानीय लोगों ने इस टाइटल पर आपत्ति जताई और उन्हें यह सब पसंद नहीं आया। हरिद्वार एक पवित्र जगह है, जहां शराब वाले बोर्ड लगाना सही नहीं है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा देखने को मिला और उनकी क्रू मेंबर्स के साथ झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office Day 1 Prediction: 'भारत भाग्य विधाता' को धूल चटा देंगी दिलजीत-शरवरी की फिल्म, देखें आंकड़े)

वीडियो में देख सकते हैं कि प्रोडक्शन टीम के लोग और सिक्योरिटी गार्ड स्थानीय लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान हाशमी इस वीडियो में कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि इमरान हाशमी अलग से उत्तराखंड में फैंस के साथ बात करते हुए दिखाई दिए। यह भी कन्फर्म हो गया है कि इमरान हाशमी हरिद्वार में ही शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं मिली है। इमरान हाशमी ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

जल्द 'आवारापन 2' में नजर आएंगे इमरान हाशमी

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को आने वाले दिनों में फिल्म 'आवारापन 2' में देखा जाएगा। इस मूवी में इमरान के साथ दिशा पाटनी अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की 14 अगस्त को सनी देओल की 'बटवारा 1947' से सिनेमाघरों में टक्कर होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article