Katrina Kaif in Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर टाइगर 3 (Tiger 3) दिवाली 2023 पर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म से सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों का लुक सामने आ गया है। इसी के साथ ही टाइगर 3 का धमाकेदार टीजर भी फैंस का दिल जीत चुका है। बीते दिन टाइगर 3 से कैटरीना के लुक ने भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। एक्ट्रेस जोया के अवतार में फुल एक्शन हीरोइन लग रही हैं। एक रस्सी से लटकी कैटरीना कैफ का ये पोस्ट फैंस के साथ ही सेलेब्स का भी दिल जीत रहा है।
अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कैटरीना कैफ के इस लुक की जमकर तारीफ की है, जबकि दोनों के बीच बीते समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
करण जौहर ने की कैटरीना के लुक की तारीफ
8 दिसबंर 2023 को करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म योद्धा रिलीज होने वाली है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी दिन कैटरीना और विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस भी रिलीज होने वाली है। इस वजह से दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है। बावजूद इसके करण जौहर ने कैटरीना कैफ के टाइगर 3 के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कैट (दिल वाला इमोजी)’। करण के साथ ही फैंस को भी कैटरीना का लुक काफी पसंद आया है।
