Katrina Kaif and Vicky Kaushal Son name: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। इस बात से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है। वहीं दोनों की फैमिली में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। काफी समय से लोग कैटरीना और विक्की के बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। इस बीच कैटरीना कैफ ने एक पोस्ट शेयर की है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रह है। इस पोस्ट को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
क्या है कैटरीना और विक्की के बेटे का नाम
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने आखिरकार अपने बेटे का नाम बता दिया है। दोनों ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। दिलचस्प बात यह है कि विक्की की सुपरहिट फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में उनका किरदार मेजर विहान शेरगिल का था। ये नाम फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक कैटरीना और विक्की ने विहान का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। एक झलक शेयर करते हुए दोनों ने प्यारा नोट लिखा, “हमारी जिंदगी की रोशनी। विहान कौशल। दुआएं कबूल हुईं। जिंदगी खूबसूरत हो गई। पल भर में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे शुक्रिया।' तस्वीर में सेलिब्रिटी कपल विहान का नन्हा हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। विहान के आने के बाद विक्की दिसंबर 2025 में दिल्ली में एक अवॉर्ड सेरेमनी में गए थे और वहां पेरेंटहुड के बारे में बात की। अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने कहा, 'थैंक यू, यह मेरे परिवार और ये मेरे नन्हे के लिए है जो आशीर्वाद बनकर आया... पिता बनने के बाद पहली बार शहर छोड़कर आया हूं और बहुत मुश्किल लगा, लेकिन यकीन है जब वह बड़ा होगा और यह देखेगा तो पापा पर गर्व करेगा।'
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में हुई थी। विक्की और कैटरीना अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।
