Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ (Karwa Chauth) का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार का इंतजार महिलाएं साल भर करती हैं। ये त्योहार आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में हमारे सेलेब्स इस त्योहार को सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकते हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर पर हर साल करवा चौथ को लेकर खास तैयारियां होती है। माहीप कपूर करवा चौथ का त्योहार अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। अनिल कपूर के घर पर माहीप कपूर, नीलम कोठारी स्पॉट हुए। इनके अलावा रवीना टंडन (Raveena Tandon) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं।
माहिप कपूर ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी लगाई हैं और हाथों में पूजा की थाली पकड़ी हुई हैं। भावना पिंक कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। नीलम कोठारी भी मल्टी कलर आउफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अनिल कपूर के घर के बाहर लगा सितारों का मेला
अनिल कपूर के घर के बाहर मीरा राजपूत भी स्पॉट हुईं। मीरा पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनिल के घर पर शजा मोरनी के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी कैमरे में कैद हुईं। शिल्पा शेट्टी अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ मनाने के लिए पहुंचीं। एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को रेड बैग के साथ कंप्लीट किया है। शिल्पा ने कैमरा में कई पोज दिए। शिल्पा के अलावा रवीना टंडन भी दिखाई दीं। एक्ट्रेस पीले रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं ।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को गजरे के साथ कंप्लीट किया है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ तक अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। फैंस बॉलीवुड के पावर कप्लस की करवा चौथ की तस्वीरें सामने आने का बेसब्री से कर रहे हैं।
