बॉलीवुड

Kartik Aryan हैं जेटलमेन! स्टेज पर Kiara Advani को यूं पहनाने लगे सैंडल, पिघले लोग- इन्हें देख SSR याद आ जाते हैं

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 24, 2023, 06:50 PM IST

Kartik Aryan Latest News: prachiguptadiaries ने लिखा, "सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं होता तब इनकी जोड़ी बन जाती।" हालांकि, josephliji की ओर से कमेंट किया गया- यह शादी से पहले का क्यूट सीन है। शादी के बाद बोलेगा...जा खुद उठा, मुझे क्या बोलती है!

Image

कियारा आडवाणी को सैंडल पहनने में यूं मदद करते हुए बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

Kartik Aryan Latest News: एक्टर कार्तिक आर्यन भले ही आज बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार्स में गिने जाते हों, मगर अंदर से अभी भी वह जमीन से जुड़े हैं। इस बात की बानगी हाल ही में एक इवेंट के दौरान तब देखने को मिली जब एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने फुटवियर को लेकर थोड़ा असहज नजर आईं। आर्यन ने न सिर्फ इस दौरान उनकी मदद की बल्कि सैंडल उठाकर उन्हें पहनने में मदद करने लगे थे। यह पूरा नजारा जब सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आया तो उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई।

दरअसल, इवेंट के दौरान कार्तिक के साथ कियारा मंच पर थीं, जबकि कुछ और लोग भी पीछे मौजूद थे। इस बीच, आडवाणी नंगे पैर थीं और उनका एक सैंडल स्टेज पर सामने था, जबकि दूसरा पास में कहीं और था। सामने पड़ा सैंडल वह उठाने लगे तभी कियारा ने उसे ले लिया और फिर उन्हें दूसरा सैंडल लाकर थमाया। बाद में उनका हाथ पकड़कर पहनने में मदद भी की। यह पूरा वाकया देख मंच पर और नीचे मौजूद लोग तालियां बजाने लगे थे।

इंस्टाग्राम पर पूरे मसले से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए viralbhayani के हैंडल से कहा गया- जेंटलमेन कार्तिक और उनका चार्मिंग नेचर ऐसा है, जिससे हर लड़की का दिल पिघल जाएगा। देखिए, कैसे उन्होंने मंच पर कियारा की मदद की।

shailjakharat के हैंडल से आगे कहा गया, "कार्तिक को देखकर एसएसआर की याद आ जाती है...वह सेल्फ-मेड एक्टर्स हैं और औरतों की इज्जत करते हैं।" prachiguptadiaries ने लिखा, "सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं होता तब इनकी जोड़ी बन जाती।" हालांकि, josephliji की ओर से कमेंट किया गया- यह शादी से पहले का क्यूट सीन है। शादी के बाद बोलेगा...जा खुद उठा, मुझे क्या बोलती है!

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article