बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे के फैंस के लिए गुड न्यूज, तय तारीख से पहले ही रिलीज हो रही 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'

TMMTMTTM Release Date Preponed: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए फैंस उतावले हुए जा रहे हैं। मेकर्स ने इस बात को भाप लिया है, इसलिए उनकी इस फिल्म को तय तारीख से पहले रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।

Image

Image Source: Instagram

TMMTMTTM Release Date Preponed: कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryan) और अनन्या पांडे( Ananya Pandey) की अपकमिंग मूवी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फैंस को आज यह खुशखबरी दी है कि फिल्म तय तारीख से पहले रिलीज हो रही है। जिसके बाद कार्तिक-अनन्या के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को दी है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ये फिल्म पहले इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली थी, अब मेकर्स ने इसे पहले ही रिलीज करने का प्लान बनाया है। आइए आपको बताते हैं कब आ रही है ये मूवी

अभिनेता कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं फिर से आ रहा हूँ, इस बार क्रिसमस 25, दिसंबर 2025 पर"। इस पोस्ट में कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग मूवी का पोस्टर शेयर किया। जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आ रही है। दोनों रोमांटिक पोज में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस जोड़ी को देखकर फैंस को फिल्म रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा है।

फैंस ने किया रिएक्ट

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' पहले 31 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी। अब यह 6 दिन पहले यानि क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पहले रिलीज होने की खुशी में फैंस ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। लोगों ने इस पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए लिखा, "चलो एक वीक का इंतजार कम हुआ" , "मुझे फिल्म रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा", "रे और रूमी से मिलने का इंतजार नहीं हो रहा", "इस बार क्रिसमस होगा धमाकेदार"।

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित, यह फिल्म सिम्पल और रोमांटिक कहानी दिखाने वाली है। धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा निर्मित, इस प्रोजेक्ट में करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमिका तिवारी शामिल हैं। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस रोमांटिक जोड़ी को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article