बॉलीवुड

'Aashiqui 3' में तृप्ति डिमरी नहीं श्रीलीला को रोमांस करते दिखेंगे Kartik Aaryan, टीजर रिलीज के साथ सच्चाई आई सामने

Kartik Aaryan and Sreeleela's Aashiqui 3: बीते दिन यानी 15 फरवरी को मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) का टीजर जारी किया। इस टीजर के साथ यह भी तय हो गया है कि फिल्म में तृप्ति डिमरी की जगह अब साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने ले ली है।

Image

Kartik Aaryan and Sreeleela's Aashiqui 3

Kartik Aaryan and Sreeleela's Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर कई दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि मेकर्स ने इसे होल्ड पर डाल दिया था। 15 फरवरी के दिन निर्माताओं ने फिल्म का प्यारा सा टीजर जारी करते हुए इन सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। टीजर के साथ मेकर्स ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि कार्तिक आर्यन स्टारर 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) से वाकई में तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) का पत्ता साफ हो गया है। इस मूवी में साउथ इंडस्ट्री की क्यूट एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में दिखाई देंगी।

श्रीलीला और कार्तिक आर्यन की जोड़ी फैन्स को आई पसंद

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' के टीजर के साथ यह कन्फर्म हो गया है कि तृप्ति डिमरी इस रोमांटिक थ्रिलर का हिस्सा नहीं हैं। तृप्ति डिमरी की जगह अब साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला इस मूवी में कार्तिक आर्यन को ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी। 'आशिकी 3' के टीजर में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक जोड़ी फैन्स को खूब पसंद आई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट में कहा है कि तृप्ति डिमरी ने 'आशिकी 3' छोड़कर लाइफ की बड़ी गलती की है। वहीं दूसरी ओर श्रीलीला की एंट्री होने के बाद फैन्स को लग रहा है कि 'आशिकी 3' को ब्लॉकबस्टर होने से अब कोई नहीं रोक सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को बीते साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इस मूवी में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की थी। वहीं दूसरी ओर श्रीलीला को लेकर खबरें हैं कि वो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग एक मूवी कर रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article