बॉलीवुड

KARTIK AARYAN परदेस में खेल रहे देसी होली, गाड़ी की छत पर चढ़कर विदेशी फेंस संग झूमते नजर आए 'शहज़ादा'

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 6, 2023, 01:50 PM IST

कार्तिक आर्यन अमेरिका के डालास में विदेशी फैंस संग होली मनाने गए थे। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर इवेंट का वीडियो शेयर किया जिसमें वे कार की छत पर चढ़कर हिंदी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। अमेरिका में होली और बॉलीवुड का इतना क्रेज देख कार्तिक की खुशी का ठिकाना नहीं था।

Image

Etimes: Kartik Aaryan celebrates desi Holi in Dallas

Kartik Aaryan Dallas Holi: अपनी एक्टिंग और कातिल अदाओं से जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में एक शानदार इवेंट का हिस्सा बनने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। अमेरिका के डालास (Dallas) में ऑर्गनाइज किए गए होली फेस्ट का वीडिया सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ है कि कार्तिक विदेश में फैंस संग होली खेल देसी फीलिंग का कितना आनंद ले रहे हैं। अमेरीका में हुए इस इंवेंट में हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे और फैंस की ये भीड़ तथा बेशुमार प्यार देख कार्तिक के जोश का ठिकाना नहीं था।

विदेश में आई देश वाली फीलिंग

वायरल वीडियो में कार्तिक फैंस संग जमकर होली खेलते नजर आ रहे हैं। धूमधाम से जबरदस्त होली मनाने के लिए कार्तिक ने कार की छत पर चढ़कर भूल भुलैया का हुक स्टेप कर सबको पागल कर दिया था। कार्तिक बताते हैं कि, कैसे उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि विदेश में उन्हें त्योहार पर घर जैसी फीलिंग आएगी और इतना प्यार मिलेगा।

सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर ही अमेरिका के डालास में हुए इस होली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया। वीडियो में कार्तिक और भारी तादाद में उमड़ी भीड़ का जोश और उत्सुकता साफ नजर आ रही है। हजारों की संख्या में उमड़े फैंस के हुजूम को एंटरटेन करने के लिए कार्तिक तुरंत ही अपनी कार से बाहर निकल आए और गाड़ी की छत पर अपने डांस की धूम दिखाई। कार्तिक ने अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के टाइटल सॉन्ग का हुक स्टेप कर फैंस को अपना दीवाना बना लिया। रूह बाबा कार्तिक जल्द ही भूल भुलैया 3 में भी नजर आने वाले हैं, जो दिवाली 2024 पर रिलीज होने की उम्मीद है।

दिल के करीब रहेगी ये होली

अमेरिका के फैंस का इतना सारा प्यार देख कार्तिक फूले नहीं समा रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कार्तिक ने कैप्शन में अपने चाहने वालों के लिए एक बहुत प्यारा सा मेसेज भी लिखा था। कार्तिक ने लिखा, ‘परदेस में अपने देश वाली फीलिंग, मैं पहली बार अमेरिका आया और इतना प्यार देख मुझे विश्वास नहीं हो रहा। डालास और यहां के लोगों को इतना बेशुमार प्यार देने के लिए मेरी तरफ से बहुत शुक्रिया। ये होली हमेशा ही बेशक मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी।’
अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article