बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने 'मुझसे शादी करोगी 2' से पीछे खींचे हाथ, इस वजह से छोड़ी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 5, 2025, 01:21 PM IST

Kartik Aaryan Reject Mujhse Shaadi Karogi 2: एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म मुझसे शादी करोगी 2 (Mujhse Shaadi Karogi 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन अब इस सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। बिजी शेड्यूल के चलते कार्तिक ने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।

Image

Kartik Aaryan Reject Mujhse Shaadi Karogi 2

Kartik Aaryan Reject Mujhse Shaadi Karogi 2: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म मुझसे शादी करोगी 2 (Mujhse Shaadi Karogi 2) की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और वरुण धवन (Varun Dhawan) इस सीक्वल में सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जगह काम करते नजर आएंगे। लेकिन, इसी बीच सामने आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि कार्तिक आर्यन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।

'मुझसे शादी करोगी 2' में नहीं नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन का नाम सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी के दूसरे पार्ट से भी जुड़ रहा था, लेकिन अभी हाल में सामने आई रिपोर्ट में कार्तिक आर्यन के इस फिल्म से बाहर होने की खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, कार्तिक आर्यन अभी अनुराग बसु (Anurag Basu) की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और 2025 में उनकी दूसरी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) रिलीज होगी। उनके पास फिल्म मुझसे शादी करोगी 2 के लिए समय नहीं है। जिसकी वजह से एक्टर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी हैं। कार्तिक आर्यन एक के बाद एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में आशिकी 3 (Aashiqui 3), पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) और Naagzilla (नागजिल्ला) समेत और भी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article