Akshay Kumar in Pan Masala Advertisement: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) तक कई अभिनेता पान मसाला के विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा रहता है। इन अभिनेताओं की लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी शामिल हो गए हैं। हेल्थ के लिए जानलेवा माने जाने वाले इस प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के लिए इन स्टार्स को काफी ट्रोल भी किया जाता है।
Kartik Aaryan: इस वजह से कार्तिक थे पहली पसंद
अजय देवगन, शाहरुख खान के साथ अक्षय कुमार के विज्ञापन में दरअसल पहले कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाना था। इस पर खुलासा करने हुए एक विज्ञापन एजेंसी के एक व्यक्ति ने ईटी टाइम्स को बताया, ‘तब ब्रांड शाहरुख और अजय के साथ एक और तीसरे ए-लिस्ट एक्टर को लाना चाहते थे, इस बार उन्हें युवा सुपरस्टार को कास्ट करना था। इसलिए उन्होंने कार्तिक आर्यन को करीब 15 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया। कार्तिक ने मना कर दिया। जिसके बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार को चुना।’
कार्तिक ने ठुकराया था ऑफर
बता दें कि इससे पहले भी कार्तिक आर्यन ने पान मसाला ब्रांड को एंडोर्स करने के ऑफर को मना कर दिया था। उन्होंने पान मसाला ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 8-9 करोड़ के ऑफर को मना कर दिया था। कार्तिक एक युवा आइकन के रूप में अपनी छवि को खराब नहीं करना चाहते।
बता दें कि कार्तिक आर्यन विज्ञापन में कास्ट करने के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। इस मामले में उन्होंने रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। वह कोका-कोला से लेकर चॉकलेट तक के ब्रांड एंडोर्स कर रहे हैं।
चॉकलेट बॉय के रूप में फेमस कार्तिक आर्यन अपनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भी सुपरहिट साबित हुई थी।
