Karan Johar Praises Suhana-Aryan Khan: फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) ने बेशक से शादी न की हो, लेकिन वह दो बच्चों के पापा जरूर हैं। करण जौहर को रुही और यश को सरोगेसी की मदद से मिले। वह अकेले ही अपने बच्चों का पालन करते हैं। हाल ही में करण ने बताया कि उन्हें शाहरुख खान( Shahrukh Khan) और गौरी खान( Gauri Khan) का बच्चे पालने का तरीका बहुत अच्छा लगता है। जिस तरह से उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की वह तारीफ के लायक है। मैं अक्सर उनसे पेरेंटिंग के गुर सीखता रहता हूं। करण जौहर ने इच्छा जताई की मेरे बच्चे सुहाना खान और आर्यन जैसे बनने चाहिए।
बॉलीवुड हंगामा के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में करण जौहर( Karan Johar) ने बताया कि जब मैं सुहाना खान ( Suhana Khan) और आर्यन खान( Aryan Khan) को देखता हूं तो खुशी से भर जाता हूं, मैं चाहता हूं कि यश और रुही बिल्कुल उन दोनों जैसे ही बने। करण ने आर्यन खान और सुहाना खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह शुद्ध दिल वाले मजबूत इंसान हैं। उन्होंने आगे बताया कि वे कितने अच्छे व्यवहार वाले और मेहनती हैं, ऐसा संयोजन मिलना दुर्लभ है।
उन्होंने भाई-बहन की जोड़ी की इस बात के लिए भी तारीफ की कि उन्होंने अपने विशेषाधिकार को समझा और फिर भी कभी इसका फायदा नहीं उठाया। उन्होंने साझा किया कि शाहरुख खान उन्हें वह सब कुछ दे सकते हैं जो वे चाहते हैं, लेकिन फिर भी, वे अपनी कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बना रहे हैं। करण ने इसका श्रेय शाहरुख की पत्नी गौरी खान को दिया।
