बॉलीवुड

Karan Johar quits Twitter: करण जौहर ने ट्विटर को कहा अलविदा, आखिरी ट्वीट में बताया क्यों उठाया ये कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 04:38 PM IST

Karan Johar leaves Twitter: करण जौहर ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। करण ने सोशल मीडिया पर अपने आखिरी ट्वीट में इसकी घोषणा की है। फिल्ममेकर ने कहा कि पॉजीटिव एनर्जी के लिए उन्होंने ये फैसला किया है। जानिए क्या लिखा करण ने अपने आखिरी ट्वीट में।

Image

Karan Johar

KEY HIGHLIGHTS
  • करण जौहर ने ट्विटर को कहा अलविदा
  • करण जौहर ने अपने आखिरी ट्वीट में की घोषणा।
  • करण जौहर ने लिखा पॉजीटिव एनर्जी के कारण लिया फैसला।

Karan Johar quits Twitter: करण जौहर सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब हैं। हालांकि, कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। करण ने अब ट्विटर को गुडबाय कह दिया है। करण ने खुद ट्विटर (Karan Johar Twitter account) पर इसकी घोषणा की है। दरअसल फिल्म मेकर और डायरेक्टर ने ट्विटर पर निगेटिविटी से परेशान होकर ये फैसला लिया है। हालांकि, वह कुछ दिन के लिए जा रहे हैं या फिर हमेशा के लिए ट्विटर को अलविदा कह रहे हैं इसका खुलासा अभी उन्होंने नहीं किया है।

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'ज्यादा पॉजीटिव एनर्जी के लिए जगह बनाने की तरफ पहला कदम। गुड बाय ट्विटर।' सोशल मीडिया पर करण जौहर के इस ट्वीट के बाद मिले-जुले कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं, विवादित एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके ने करण के इस फैसले पर लिखा, 'डियर करण, आपने अपना फोन नंबर भी बदल दिया है। अब आप ट्विटर भी छोड़ रहे हैं। आप भविष्य में अपने फिल्मों की असली रिपोर्ट कैसे देंगे? ये सही नहीं किया भाई!'

Karan Johar Tweet

Karan Johar Tweet

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ये कमेंट्स

करण जौहर के ट्विटर छोड़ने के बाद यूजर्स कई तरफ के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस इससे निराश हैं। वहीं, कुछ इस बहाने उनके शो कॉफी विद करण पर भी निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'देश के लिए सर पूरे इंडिया में सुख शांति चाहते हो तो कॉफी विद करण वाला कचरा भी इंटरनेट से हटा दो।' दूसरे एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख खान के अलावा आपको कोई भी मिस नहीं करेगा।' गौरतलब है कि करण जौहर नेपोटिज्म के मुद्दे के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इस कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें अक्सर इस मुद्दे पर ट्रोल किया करते थे।

करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। इसके अलावा करण जौहर पहली बार एक एक्शन फिल्म भी डायरेक्ट करेंगे।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article