बॉलीवुड

करण जौहर और कार्तिक आर्यन साथ में आएंगे नजर, Dostana 2 के दौरान हुआ था दोनों का झगड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 02:39 PM IST

कार्तिक आर्यन और करण जौहर जल्द साथ में काम करने वाले हैं। एक्टर हाल ही में करण से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे थे। पुराने गिले शिकवे भुलाकर दोनों आगे बढ़ चुके हैं। इससे पहले दोनों पार्टीज में अक्सर साथ में पोज देते आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक और करण साथ में किसी रोम कॉम प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

Image

Kartik Aaryan and Karan Johar (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकरच चर्चा में रहते हैं। कार्तिर और करण जौहर के बीच मनमुटाव दूर हो गए है। एक्टर हाल ही में करण के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए थे। एक्टर इन दिनों अपनी पहली बायोपिक फिल्म चंदू चैंपियन पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक और करण जल्द किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। दोनों रॉमकोम प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे।

कार्तिक और करण दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से फैंस को हैरान करने वाले हैं। दोस्ताना 2 में पहले दोनों साथ काम करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के बीच अनबन हो गई थी।

करण के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

करण ने बाद में उस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया था। अब दोनों किस प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। कार्तिक हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सक्सेस पार्टी में नजर आए थे। एक्टर के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

करण और सारा ने पार्टी में एक- दूसरे को गले लगाया था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक का सलमान खान के साथ भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान कार्तिक को कुछ डांस स्टेप्स सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article