बॉलीवुड

कंगना रनौत के नए खुलासे ने बी-टाउन में मचाई हलचल, कहा- 'सबको बेटा चाहिए चाहे वो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 16, 2025, 12:02 PM IST

Kangana Ranaut on Daughter-Son: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अभी हाल ही में एक नया बयान दिया है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। कंगना रनौत ने अपने बयान में नया खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कंगना रनौत ने ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: IMDb

Kangana Ranaut on Daughter-Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना रनौत कई मुद्दों पर अपने बयान देती नजर आती हैं। चाहे वो बॉलीवुड से जुड़े हो या नेता नगरी से। कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से कई बार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन ट्रोलिंग के बाद भी कंगना रनौत का बेबाक अंदाज अब भी कायम है। इसी बीच कंगना रनौत ने एक नया बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कंगना रनौत ने इस बार क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

कंगना रनौत के बयान ने मचाई हलचल

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कंगना रनौत का एक बयान है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने इस बार कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसने बी-टाउन से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बेटे की चाहत को लेकर खुलकर बात की, जो रीजन, क्लास और इंडस्ट्रीज, बॉलीवुड भी शामिल है। कंगना रनौत ने कहा कि 'हर एशियन घर से आप कनेक्ट कर सकते हो। एक तो आपकी एक बेटी होती है और उसके बाद में एक और बेटी होती है हो सकता है कि जो ज्यादा एजुकेटेड हैं, दिखाना चाहें कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मैं बता दूं, सबको फर्क पड़ता है, एक्टर्स, एक्ट्रेसेस, बड़ी फैमिलीज सबको।' कंगना ने आगे साफ किया कि पहली बेटी के बाद भेदभाव नजर न आए, लेकिन दूसरी बेटी होने पर अक्सर सामने आ जाता है। कहा- 'मैं उन लोगों को जानती हूं जो कहते हैं फर्क नहीं पड़ता, लेकिन फिर भी पड़ता है।' कंगना रनौत का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत की फिल्में हो रही हैं फ्लॉप

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने इस बयान के साथ-साथ फ्लॉप फिल्मों को लेकर भी खबरों में हैं। कंगना रनौत की लास्ट कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। कंगना रनौत के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article