Bharat Bhhagya Viddhaata story LEAKED: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत इंडस्ट्री की सबसे पैशनेट कलाकारों में से एक है, जो अच्छी से अच्छी कहानी दर्शकों के सामने पेश करने के लिए दिन-रात मेहनत करती रहती हैं। भले ही कंगना रनौत की पिछली कुछ मूवीज दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि उन्होंने बेहतरीन कहानियों की तलाश बंद कर दी है। इन दिनों कंगना रनौत भारत भाग्य विधाता नाम की मूवी पर काम कर रही हैं। अगर वैरायटी इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता की कहानी मुंबई 26/11 के दौरान कामा हॉस्पिटल पर हुए हमले के आसपास घूमती दिखाई देगी। (इसे भी पढ़ें: 'नाम कमाने के लिए शुभमन की जरूरत नहीं', अफेयर पर रिद्धिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी)

Kangana
26/11 मुंबई हमले की दर्दनाक कहानी पेश करेगी भारत भाग्य विधाता
साल 2008 में 26 नवम्बर के दिन पाकिस्तान के दो आतंकवादी अजमल कसाब और इस्माइल खान ने कामा हॉस्पिटल पर हमला बोला था और गार्ड्स को मारते हुए स्टाफ पर गोलीबारी की थी ताकि वो अस्पताल पर कंट्रोल कर पाएं। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने दोनों आतंकवादियों को लोहे के चने चबवाए थे और वहां मौजूद मरीजों की जान बचाई थी। हॉस्पिटल स्टाफ ने हमले के दौरान अपनी जान दांव पर लगाते हुए ना केवल दरवाजे और खिड़कियां बंद की थीं बल्कि लाइट बंद करके सबके मोबाइल फोन तक बंद करवा दिए थे। इससे ना केवल कई मरीजों का जान बची थी बल्कि आतंकवादियों की पूरी प्लानिंग फेल हो गई थी। कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता इसी कहानी को पर्दे पर पेश करेगी और दर्शकों को भारत के अनसंग हीरोज की कहानी सुनाएगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge का टिकिट पहुंचा 2400 के पार, 300 रुपये में यूं देखें...)

cama
क्या कंगना रनौत की वापसी करवा पाएगी भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। ऐसे में ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि भारत भाग्य विधाता कंगना रनौत की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी कराएगी। अगर भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर सफल रहती है तो कंगना रनौत के फैंस खुश हो जाएंगे क्योंकि लम्बे समय से उन्होंने सफलता का स्वाद नहीं चखा है।
