बॉलीवुड

Shilpa Shetty से तलाक ले रहे हैं Raj Kundra? अभिनेता के पोस्ट ने मचाई खलबली

Raj Kundra and Shilpa Shetty Divorce Rumours: बिजनेसमैन से एक्टर बने राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने हाल ही में ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट से तहलका मचा दिया है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे से अलग हो रहे हैं।

Image

Raj Kundra and Shilpa Shetty

Raj Kundra and Shilpa Shetty Divorce Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई महीनों में पहले राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के तलाक की अफवाह उड़ी थीं। ऐसे में अब राज कुंद्रा के ट्विटर पर किए गए एक पोस्ट ने इन अफवाहों को फिर हवा दे दी है। अभिनेता के पोस्ट के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। इन अफवाहों पर अब फैन्स को शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के रिएक्शन का इंतजार है।

राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हम अलग हो गए हैं और आपसे रिक्वेस्ट है कि इस मुश्किल समय में हमें टाइम दें।' इस पोस्ट को राज कुंद्रा देर रात शेयर किया था। यह पोस्ट जैसे ही लोगों ने पढ़ा उसके बाद ये तुरंत वायरल होना शुरू हो गया। राज कुंद्रा के इस पोस्ट कई लोगों को बड़ा झटका दिया है। इतना नहीं कई लोगों ने राज कुंद्रा को इस तरह का पोस्ट शेयर करने के लिए लताड़ भी लगाई है।

हाल ही में राज कुंद्रा ने अपनी फिल्म 'यूटी 69' (UT69) का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में जेल जाने के बाद की कहानी को दिखाया जाएगा। कई लोगों को लग रहा है कि राज कुंद्रा ने ये पोस्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए तो नहीं किया है। हालांकि इस पोस्ट में राज कुंद्रा ने भी तक सही से चीजें भी क्लियर नहीं की है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article