बॉलीवुड

सद्गुरु का ये वीडियो शेयर कर कंगना रनौत ने किया खुलासा, लोग कहते थे काला जादू करने वाली डायन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:22 PM IST

Kangana Ranaut on Black Magic: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं। कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि उन्हें कभी डायन तक कहा गया था। इसके अलावा कंगना ने बताया कि उनके लिए कहा गया कि वह काला जादू किया करती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर कई दावे किए हैं।
  • कंगना रनौत ने लिखा कि उन्हें कभी डायन कहा जाता था।
  • कंगना रनौत ने बताया कि उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए।

मुंबई. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंगना रनौत अपनी इंस्टा स्टोरी (Kangana Ranaut insta story) के जरिए अपनी राय जाहिर करती हैं। कंगना ने अब बताया है कि उन्हें एक वक्त डायन कहा जाता था। इसके अलावा कंगना ने बताया कि एक पत्रकार और प्रोड्यूसर ने उन्हें काला जादू करने वाली डायन कहा था। उन्होंने दावा किया था कि कंगना रनौत काला जादू करती हैं और पीरियड्स के खून को अपने लड्डू खिलाती हैं।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह बता रहे हैं कि कैसे दो शताबदी पहले महिलाओं को डायन मानकर जला दिया जाता था। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आपके पास यदि सुपर पावर है तो आपको चुड़ैल या डायन कहा जाएगा। मुझे भी डायन कहा जाता था मगर मैंने उन्हें खुद को जलाने नहीं दिया।' कंगना ने इसके बाद मजाक में लिखा, 'मुझे असली चुड़ैल बन जाना चाहिए था। वोहा आबरा का डाबरा।' इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी का इस्तेमाल किया है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

लगाए गए थे ये आरोप

कंगना रनौत ने अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी पर एक पत्रकार और प्रोड्यूसर को टैग कर लिखा, 'एक आर्टिकल में सुबूत दिए थे कि मैं काले जादू करती हूं। उन्हें काफी विश्वास था कि मैं लड्डू में अपने पीरियड का ब्लड मिलाती हूं। इसे मैं बतौर दिवाली गिफ्ट सभी को भेजती हूं। वो बेहद मजेदार वक्त था। मैंने खुद को किसी फिल्म बैकग्राउंड, एजुकेशन, फ्रेंड, बॉयफ्रेंड, एजेंसी, ग्रुप के सपोर्ट के बिना इस काबिल बनाया था। ऐसे में सभी मिलकर एक ही जवाब के साथ आगे आए और वह था काला जादू। '

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म धाकड़ में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। कंगना अब फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। कंगना फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस तेजस में नजर आएंगी।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article