बॉलीवुड

आर.माधवन के साथ तनु वेड्स मनु 3 शूट कर रही है कंगना रनौत!! फिल्म सेट से शेयर की तस्वीर

Kangana Ranaut-R.Madhavan Movie:कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) ने आर माधवन( R.Madhavan) के साथ अपनी आने वाली फिल्म के सेट से फोटो शेयर कर फैंस को अपडेट दी है। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह तनु वेड्स मनु पार्ट 3 है, लेकिन बता दें कि यह कोई दूसरी फिल्म है।

Image

Kangana Ranaut-R.Madhavan Movie

Kangana Ranaut-R.Madhavan Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत( Kangana Ranaut) इमरजेंसी के बाद जल्द ही नई फिल्म लेकर आ रही है। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन ( R.Madhavan) भी नजर आएंगे। अभिनेत्री ने फिल्म सेट से तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को अपडेट दी है। दोनों स्टार्स को साथ देखकर फैंस ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए है। इस जानकारी के बाद लोग यही कह रहे हैं कि क्या कंगना और आर माधवन 'तनु वेड्स मनु पार्ट 3' पर काम कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर

कंगना रनौत और आर माधवन की नई फिल्म हुई शुरू

कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) ने आर माधवन( R.Madhavan) के साथ अपनी आने वाली फिल्म के सेट से फोटो शेयर कर फैंस को अपडेट दी है। फोटो में बिना शीर्षक वाली फिल्म का एक क्लैपरबोर्ड है, और इसमें लिखा है, तारीख 25 जनवरी, दिन ... दृश्य संख्या: 25 ... शॉट 10 ... टेक 1। इस पर माधवन और कंगना के नाम हैं, साथ ही फिल्म के बारे में कुछ अतिरिक्त जानकारी भी दी गई है। इसी के साथ लिखा प्रोडक्शन नंबर: 18. आर रवींद्रन द्वारा निर्मित विजय की एक फिल्म। डीओपी: नीरव शाह। इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह तनु वेड्स मनु पार्ट 3 है, लेकिन बता दें कि यह कोई दूसरी फिल्म है।

यह फिल्म तनु वेड्स मनु 3( Tanu Weds Manu 3 ) नहीं है, बल्कि वास्तव में एक साईकलोजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसकी घोषणा कंगना ने दो साल पहले की थी। अभी तक बिना शीर्षक वाली इस फिल्म का निर्देशन थलाइवी के निर्देशक विजय कर रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, फिल्म के सेट पर होने से ज्यादा आनंददायक कुछ नहीं है। फैंस एक बार फिर दोनों स्टार्स को साथ देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article