बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने रेड मीट खाने को लेकर बोला झूठ? पुराना पोस्ट हो रहा है वायरल

Kangana Ranaut Beef Eating Controversy: कंगना रनौत को लेकर खबरें थी कि वो बीफ खाती हैं। हालांकि बाद में कंगना ने खुद बताया कि वो बीफ और रेड मीट नहीं खाती हैं। इस बीच अब कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड मीट खाती दिखाई दे रही हैं।

Image

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Beef Eating Controversy: कंगना रनौत को लेकर खबरें थी कि वो बीफ खाती हैं। इस खबर के वायरल होने के बाद कंगना रनौत ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कि वो बीफ और किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती हैं। यह अफवाहें गलत हैं, जिन्हें मेरे बारे में फैलाया जा रहा है। इस पोस्ट के साथ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने यह क्लियर कर दिया था कि वो रेड मीट नहीं खाती हैं। इस बीच कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड मीट खाती दिखाई दे रही हैं।

रेड मीट खाने पर कंगना की पुरानी पोस्ट में लिखा था, 'राजस्थान मेरे लिए प्यार की तरह है, यह मुझे रानी की तरह ट्रीट करता है। राजस्थानी खाना खा रहू हूं। बाजरा रोटी, देसी घी और लाल मास मेरे मुंह में घुल जाता है। यह प्यार नहीं तो और क्या है।' गोमांस खाने का आरोप लगने के बाद कंगना ने हाल ही में लाल मास न खाने पर भी सफाई दी थी।

kangana's Post.

kangana's Post.

बता दें कंगना रनौत हाल ही में पॉलिटिक्स में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है। कंगना रनौत साल 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। इस वो प्रचार में जुटी हुई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगान रनौत को आने वाले दिनों में फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा जाएगा। इस फिल्म में कंगना रनौत को भारत की पूर्व प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी के रूप में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article