Kangana Ranaut on Rakhi Sawant: हाल ही में राखी सांवत (Rakhi Sawant) ने एक पॉडकास्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिन पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। अब कंगना रनौत ने राखी सावंत को फटकार लगाई है। राखी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने सफल महिलाओं को निशाना बनाने और उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाने वालों की आलोचना की। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2026: सैफ अली खान ने बनाई बप्पा की प्रतिमा, अक्षय कुमार समेत इन स्टार्स ने दी शुभकामनाएं)
कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब
राखी की बातों पर कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कई असफल और कड़वे लोग अपनी जलन, नाकामी और अहंकार को सही साबित करने के लिए सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाते हैं। कंगना ने आगे राखी पर तंज कसते हुए कहा कि सफलता के लिए वह भी बहुत कुछ करने को तैयार हैं, लेकिन दुर्भाग्य से अब किसी को उनसे कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राखी के सारे एहसानों के बावजूद उन्हें ‘स्वीपर की नौकरी’ तक नहीं मिली, क्योंकि उसके लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट चाहिए। आखिर में कंगना ने राखी से कहा कि वह चिंता न करें, वह कहीं नहीं जा रही हैं। उन्होंने राखी को बैठकर अपनी रील्स देखने और रोते रहने की बात भी कही।

कंगना ने लगाई फटकार (पिक क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
राखी सावंत ने क्या कहा था?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राखी सावंत ‘एमके टॉक्स’ पॉडकास्ट में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर टिप्पणी की। राखी ने पूछा कि मोदी जी कंगना से क्या हासिल करेंगे और फिर कंगना और स्मृति ईरानी को मंत्री बनाए जाने को लेकर सवाल किया। राखी ने कहा कि इन महिलाओं ने प्रधानमंत्री को जो दिया, वह भी दे सकती हैं। जब होस्ट ने उनसे पूछा कि उनका मतलब क्या है, तो राखी ने इसे ‘प्यार’ और ‘सम्मान’ बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने सम्मान दिया और वह भी सम्मान देंगी। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे इशारे भी किए, जिन्हें अलग-अलग तरह से समझा गया। बता दें कि इस मामले पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
