Emergency Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (Emergency) का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। मेकर्स ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने से पहले सभी कैरेक्टर्स का लुक रिवील किया था। नए पोस्टर में कंगना रनौत देश की रक्षा के लिए प्रण लेते हुए नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इमरजेंसी इस साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कंगना ने फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म के टीजर की शुरुआत में इमरजेंसी के समय को दिखाया जाता है। इमरजेंसी की वजह से पूरे देश में अफरा -तफरी का माहौल होता है। पुलिस लोगों पर लाठी चार्ज करते हुए नजर आती हैं। इसके बाद अखबार के एक कटिंग में लिखा होता है कि भारत में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
यहां देखें इमरजेंसी का टीजर
टीजर के बैकग्राउंड में अनुपम खेर की आवाज सुनाई देती है। एक्टर कहते हैं कि भारत के इतिहास की सबसे अंधेरी घड़ी शुरू हो गई है। ये सरकार राज नहीं अहंकार राज है। लोग इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद इंदिरा गांधी बनी कंगना रनौत नजर आती हैं। इंदिरा कहती हैं कि मुझे देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता है। इंदिरा ही इंडिया है और इंडिया ही इंदिरा है।
इमरजेंसी में कंगना के अलावा अनुपमा खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक मुख्य भूमिका में है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इमरजेंसी कंगना का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस कंगना ने किया है और फिल्म की स्क्रिप्ट रितेश शाह ने लिखी है।
