Adipurush Box Office Collection: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिनोंदिन गिरता ही जा रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने निराशाजनक बताया है। फिल्म को सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज किया था। मेकर्स ने फिल्म को लेकर खूब बज बनाया था। इसका फायदा फिल्म को फर्स्ट डे पर मिला था।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 80 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। धीरे-धीरे फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम हो रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया।
आदिपुरुष ने 8वें दिन कमाए इतने करोड़
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, आदिपुरुष ने शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने भारत में अब तक 263.15 करोड़ का बिजेनस किया है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में 11. 20 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस किया है। शुरुआत दो दिनों के बाद फिल्म की कमाई में कोई बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।
आदिपुरुष में रामायण की कहानी को दिखाया गया है। लेकिन दर्शकों को ये मॉडन रामायण बिल्कुल पसंद नहीं आई है। लोगों का कहना है कि फिल्म को बैन कर देना चाहिए। आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर जमकर बवाल मचा था। विवाद को बढ़ते हुए देखकर मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग्स को बदल दिया। इसका कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिला।
फिल्म को लेकर अरुण गोविल से लेकर मुकेश खन्ना तक ने तिखी प्रतिक्रिया दी है। अरुण गोविल ने कहा था कि क्रिएटिव के नाम पर कैरेक्टर के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा था कि मेकर्स ने रामायण का मजाक उड़ाया है। इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।
