बॉलीवुड

Kalki 2898 AD Part 2: इस महीने से दूसरे पार्ट की शूटिंग होगी शुरू !! प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने कसी कमर

Kalki 2898 AD Part 2 Shooting Start From This Month: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) की सफलता के बाद अब निर्माताओं ने इसके दूसरे पार्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसी साल जून में फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करेंगे।

Image

Kalki 2898 AD Part 2

Kalki 2898 AD Part 2 Shooting Start From This Month: साल 2024 में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अहम भूमिकाओ निभाई थी। 'कल्कि 2898 एडी' को देखने के बाद ऑडियंस ने इसकी जमकर तारीफ की थी। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आइए जानें मेकर्स कब इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे।

2025 में ही शुरू होगी 'कल्कि 2898 एडी 2' की शूटिंग

मनोबाला विजयबालन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक रिपोर्ट में बताया कि 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग मेकर्स 2025 में ही शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग को शुरू करने के मेकर्स ने जून का महिना चुना है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उम्मीद है कि निर्माता जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर आधिकारिक अपडेट साझा करेंगे। इस मूवी की निर्माता अश्विनी दत्त बताया था कि फिल्म के सेकंड पार्ट में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के करैक्टर्स पर ही फोकस रहेगा।

'कल्कि 2898 एडी 2' का निर्देशन नाग आश्विन करने जा रहे हैं। फिल्म में कमल हासन को लीड विलेन के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में दुलकीर सलमान, मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा जैसे एक्टर्स स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट साझा नहीं की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article