बॉलीवुड

Shah Rukh Khan B'day: धूमधाम से 57वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे शाहरुख खान, सेलीब्रेशन प्लान हुआ रिवील

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:37 AM IST

Shah Rukh Khan B'day: ताजा जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपना 57वां जन्मदिन कुछ खास लोगों के साथ ही सेलीब्रेट करेंगे। किंग खान ग्रैंड तरीके से अपना 57वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे। हालांकि वो फैंस को मीडिया से मुलाकात करेंगे और उनके साथ केक भी काटेंगे, जिसके लिए उनकी टीम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Image

Shah Rukh Khan 57th B'day

Shah Rukh Khan B'day: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज अपना 57वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन की वजह से मन्नत में खुशी का माहौल है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के परिवारवालों के साथ-साथ उनके फैंस भी आज काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हर किसी को उम्मीद है कि किंग खान अपना 57वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाएंगे क्योंकि बीते कुछ समय में उन्होंने और उनके परिवार ने काफी कठिन समय देखा है लेकिन बता दें कि किंग खान ने अपने बर्थडे को ग्रैंड अंदाज में सेलीब्रेट करने का फैसला नहीं लिया है। शाहरुख खान बहुत ही खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे और खुशियां बाटेंगे।

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान अपने 57वें बर्थडे को सेलीब्रेट नहीं करेंगे। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'शाहरुख खान अपने हर बर्थडे पर फैंस और मीडिया से मिलते हैं, जो सिलसिला इस बार भी जारी रहेगा। आज वो ताज होटल में मीडिया और फैंस से मुलाकात करेंगे और केक काटेंगे। इसके साथ-साथ वो अपने घर की बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात भी करेंगे। शाहरुख खान खास मौके पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस बार भी किंग खान यह सिलसिला जारी रखेंगे और फैंस को शुक्रिया कहेंगे।'

शाहरुख खान के फैंस बीती रात भी उनके घर के बार इकट्ठे हो गए थे। किंग खान ने सैकड़ों लोगों की भीड़ देखकर घर से बाहर आकर उनसे मुलाकात की। शाहरुख खान के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी थे। किंग खान के फैंस ने आधी रात ही उन्हें सरप्राइज दे दिया था, जिसकी वजह से मन्नत की रौनक कई गुना बढ़ गई थी। शाहरुख खान की कल रात वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज में किंग खान के फैंस फिल्म फैन का गाना भी गाते नजर आ रहे हैं। किसी भी कलाकार का यह सपना होता कि उसे फैंस से इस कदर प्यार मिले। शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जिन्हें लोग इतना प्यार करते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article