बॉलीवुड

Maa Poster: रक्षक-भक्षक बनकर सबको बचाएगी "मां" , काजोल देवगन ने शेयर किया फिल्म का दमदार पोस्टर

Maa Poster: काजोल देवगन( Kajol Devgan) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी "मां"( Maa) का इंटेन्स पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में हॉरर का तड़का लगा हुआ है। फिल्म एक महीने बाद रिलीज होगी और इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है।

Image

Kajol Devgan Maa Poster

Maa Poster: अभिनेत्री काजोल देवगन( Kajol Devgan) की अपकमिंग मूवी "मां" ( MAA) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। देवगन फिल्मस बैनर के तले बने रही है सुपरनैचुरल ड्रामा मूवी काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। काजोल ने कल सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया था कि मूवी पर नई अपडेट कल दी जाएगी। जोकि अब शेयर कर दी गई है, एक्ट्रेस ने धमाकेदार पोस्टर शेयर कर फैंस को ट्रेलर की जानकारी दी है। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रही है काजोल की ये फिल्म

काजोल देवगन( Kajol Devgan) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी "मां"( Maa) का इंटेन्स पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में हॉरर का तड़का लगाया हुआ है। एक तरफ काजोल देवगन है और दूसरी तर्द शैतानी आत्मा, दोनों एक-दूसरे के सामने चीख रहे हैं। पोस्टर में दोनों किरदारों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा एक्ट्रेस ने लिखा है- "रक्षक, भक्षक, रक्षा करने वाली और विनाश करने वाली मां, ट्रेलर 4 दिन बाद रिलीज होगा।

मां फिल्म को छोरी 2 डायरेक्टर विशाल फुरिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म एक हॉरर-ड्रामा है , जिसे देवगन फिल्मस के बैनर तले बनाया जा गया है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। काजोल देवगन के अलावा इसमें रॉनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म हिन्दी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में रिलीज होगी। फैंस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article