बॉलीवुड

Kajol Devgan की माँ को मिली अस्पताल से छुट्टी, तबीयत में सुधार आने पर फैंस ने ली राहत की सांस

Tanuja Discharge From Hospital : पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ''उन्हें कल देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी तबीयत भी अब बिल्कुल ठीक है।'' इस खबर ने निस्संदेह उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में काम किया है।

Image

Tanuja Discharge from Hospital

Tanuja Discharge From Hospital : बॉलीवुड अदाकारा काजोल देवगन( kajol Devgan) की माँ और जानी-मानी अभिनेत्री तनुजा( Tanuja) दो दिन से अस्पताल में भर्ती थी। जिसके कारण उनके फैंस और परिवार वाले चिंता में थे लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह सही सलामत घर वापिस आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं कैसी है तनुजा की तबीयत

दिग्गज अभिनेत्री तनुजा को दो दिन पहले रविवार को उम्र संबंधी कुछ समस्याएं होने के चलते मुंबई के जुहू अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके तुरंत बाद, इंटरनेट पर इसके बारे में रिपोर्टें सामने आने लगीं और प्रशंसकों को उनकी चिंता होने लगी, उनकी तबीयत को लेकर फैंस काफी हताश नजर आए । तनुजा के फैंस को खुशखबरी दे दें कि तनुजा को सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ''उन्हें कल देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी तबीयत भी अब बिल्कुल ठीक है।'' इस खबर ने निस्संदेह उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में काम किया है।

बता दें कि तनुजा ने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म हमारी बेटी में काम किया था जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा । तनुजा का जन्म फिल्म निर्माता कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ के घर हुआ था। बाद में उन्होंने दिवंगत फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी के साथ विवाह बंधन में बंध गईं और बाद में उनकी बेटियां काजोल और तनीषा मुखर्जी हुईं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article