Kailash Kher Video: दिग्गज सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। तेरी दीवानी (Teri Deewani), सैयां, अल्लाह के बंदे और बम लहरी जैसी कई यादगार गाने उन्होंने दिए हैं। इस बीच पॉपुलर सिंगर कैलाश खेर सुर्खियों में आ गए हैं। कैलाश खेर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-कैलाश खेर का 5 मिनट 44 सेकंड का वो गाना जो बन गया दुल्हन की एंट्री का एंथम, असल में है मौत का जश्न!)

'दो लाइन गा दो' कहने वालों पर भड़के कैलाश खेर (pic credit-instagram)
कैलाश खेर ने कही ये बात
हाल ही में दिल्ली में एक अवॉर्ड फंक्शन में कैलाश खेर ने मेजबान पर तीखा हमला किया जब उनसे कहा गया कि वह दर्शकों के लिए दो लाइन गा दें। उन्होंने कलाकारों से मांग पर परफॉर्म करने की इस प्रथा की आलोचना की और पूछा कि क्या कोई सचिन तेंदुलकर से कहेगा कि वह दर्शकों के लिए एक छक्का मारकर दिखा दें। कैलाश खेर ने कहा कि उन्हें यह प्रथा बहुत बुरी लगती है और उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि ऐसा न करें। वायरल क्लिप में वे कहते सुनाई दिए, 'यही मैं बदलना चाहता हूं। यही मेरे मन में लगी हुई है। गायक और संगीत के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए कि बस दो लाइन गा दीजिए, मूड बना दीजिए। यह बहुत गलत है। ऐसी रिक्वेस्ट ही मत कीजिए।'
कैलाश खेर ने की गुजारिश
कैलाश ने आगे कहा, 'आप सचिन तेंदुलकर से कहेंगे कि जरा एक छक्का लगाकर दिखा दीजिए?' उन्होंने यह भी कहा कि कोई आर्मी वाले से भी तुरंत पोजीशन लेकर गोली चलाने को नहीं कहेगा। कलाकारों के साथ भी ऐसा नहीं करना चाहिए। कैलाश खेर का कहना है कि कलाकारों को जोकर या सिर्फ मनोरंजन करने वाला नहीं बनाना चाहिए। सच्चे कलाकार अपनी अंतरात्मा के साधक होते हैं। इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कैलाश खेर से सहमति नहीं जताई है। जबकि कुछ को इसमें कोई गलत बात नहीं लगी। कैलाश खेर अक्सर मन की बात खुलकर कहते हैं।
