R Balki’s Next With Vidya Balan: बॉलीवुड की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) को हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गुडबाय किस शेयर करते नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब एक बार फिर विद्या बालन अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि विद्या बालन ने तमिल सिनेमा में अपनी नई शुरुआत कर दी है। एक्ट्रेस को जल्द ही फिल्ममेकर आर. बाल्की की नई तमिल फिल्म में नजर आएंगी। खास बात यह है कि विद्या और आर. बाल्की करीब 17 साल बाद एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों इससे पहले 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'पा' में साथ काम कर चुके हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 5वें दिन इतना हुआ बिजनेस)
विद्या बालन ने शेयर की जानकारी
हाल ही में विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी आने वाली तमिल फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह हाथ में स्क्रिप्ट लिए नजर आ रही हैं। उनका लुक भी फैन्स को आकर्षित कर रहा है। इस तस्वीर के साथ विद्या ने लिखा, 'नई शुरुआत, आर बाल्की के साथ एक नई तमिल फिल्म करने जा रही हूं।' विद्या की इस पोस्ट से साफ हो गया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। हालांकि फिल्म का टाइटल और कहानी से जुड़ी जानकारी को अभी सीक्रेट ही रखा गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jackie Chan Death Hoax: जैकी चैन के निधन की झूठी खबर वायरल, फैंस हुए परेशान)

Vidya Balan's Next Project
'जेलर 2' में भी आएंगी नजर
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नई शुरुआत के साथ विद्या बालन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। विद्या बालन को आने वाले दिनों साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में देखा जाएगा। फिल्म में वह कांथा नाम का किरदार निभा रही हैं। इस मूवी का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, ऋत्विक, मोहनलाल, शिव राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जाएगा।
